लोकल न्यूज़

वाडी मे 7 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ,दिवंगत चरडे गुरुजी के स्मृती मे आयोजन का आयोजन,

श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ

वाडी के सामाजिक कार्यकर्ता दिवंगत कृष्णराव चरडे गुरुजी के स्मृती मे उनके परिजन व मित्र परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ व अखंड हरिनाम सप्ताह का आयोजन किया गया है,इस संदर्भ मे आयोजक पदाधिकारी संदीप चरडे, विकी पाठक, राजेश गिरी ,राहुल ठाकरे,संजय कुबडे ,विठ्ठल चोपडे,ने वाडी पत्रकार परिषद मे बताया की गुरुवार १३ फरवरी से २० फरवरी तक संपन्न होने वाले इस कार्यक्रम का आरंभ गुरुवार को सुबह भव्य कलश यात्रा के साथ होगा,अँड शरद ढोबळे के सहकार्य से वाडी मे भिक्षापात्र का भ्रमण किया जायेगा. कार्यक्रम स्थल माऊली नगर ,

आदर्श वाडी, काटोल बायपास रोड पर हरिभक्त श्री पंकज ठाकरे महाराज इन के उपस्थिती मे श्रीमद् भागवत कथा को आरंभ होगा,कार्यक्रम कि संयोजिका आशा कृष्णराव चरडे के अगुवाही मे संपन्न होने वाले इस महोत्सव नुसार १५ फरवरी को सुबह से श्याम तक गजानन विजय ग्रंथ का तिसरा अध्याय पठण,१७ फरवरी को अखंड हरिनाम सप्ताह संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा व हरी किर्तन ,गजानन महाराज विजय ग्रंथ पारायण ,हरिपाठ दिनभर संपन्न होंगे,शुक्रवार रात्री माधव दियेवार महाराज का कीर्तन रविवार को पंकज महाराज लांडे कीर्तन ,सोमवार को निलेश महाराज लोनगाडगे का कीर्तन, मंगलवार को हरिभक्त आवारी महाराज का कीर्तन, बुधवार को गणेश गावंडे महाराज का कीर्तन, २० तारीख को पंकज महाराज ठाकरे का प्रसाद का कीर्तन संपन्न होगा, गुरुवार २० तारीख को समापन अवसर पर ललित येडे के सम्राट म्युझिकल ग्रुप का भक्ती गीतो का कार्यक्रम तथा सुबह प्रगट दिवस ,भागवत ग्रंथ पालखी भ्रमण ,हरिभक्त श्री वाघ महाराज व संच द्वारा प्रस्तुत करेंगे,इस नगर पालखी भ्रमण मे हरिभक्त नारायण महाराज कडू, हरिभक्त पिंपरी महाराज ,हरिभक्त आकाश महाराज कडू ,हरिभक्त भिमेश्वर महाराज ठाकरे, हरिभक्त आशिष महाराज चरपे, हरिभक्त पवन महाराज काकडे ,हरिभक्त निखिल महाराज वाघ, आदी सहभागी होंगे,इस महोत्सव दरम्यान आदर्श भजन मंडल आदर्श नगर, आदर्श भजन मंडल, गोरक्षनाथ भजन मंडल वैभव नगर ,शिवाजी भजन मंडल शिवाजीनगर ,माउली भजन मंडल ,रुक्मिणी भजन मंडल ,इंद्रायणी भजन मंडल आदीं भजन प्रस्तुत करेंगे,बडी संख्या मे इस धार्मिक समारोह मे सहभागी होने का आवाहन आयोजको द्वारा किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!