
राज्य के विविध जिलों में नए शहर अध्यक्ष की नियुक्ति की गई। बता दें कि अश्विन दिलीप बैस को नागपुर ग्रामीण का नया शहर अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस के अध्यक्ष केसी वेणुगोपाल ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए शहर अध्यक्ष की नियुक्तियों के लिए आदेश जारी किए गए। नए आदेश को तत्काल रूप से लागू करने का आदेश दिया।
इसके बाद नागपुर ग्रामीण समेत कुल 13 नए शहर अध्यक्ष की घोषणा की गई। इसमें अश्विन दिलीप बैस को नागपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी सौंपी गई।राज्य में जल्द ही स्थानीय निकाय चुनाव होने वाले हैं। इस पर सभी की नजरें टिकी हुई है। अब कांग्रेस पार्टी की नई कार्यकारिणी ने सैकड़ों का ध्यान आकर्षित किया है।