Welcome to Wadi News Bulletine   Click to listen highlighted text! Welcome to Wadi News Bulletine
टॉप न्यूज़

विश्व परिचारिका दिवस पर परिचारिकाओं का सत्कार

ग्राहक न्याय परिषद का स्तुत्य आयोजन

विश्व परिचारिका दिवस के उपलक्ष्य में ग्राहक क्षेत्र में अग्रणी संस्था ग्राहक न्याय परिषद द्वारा वाडी स्थित विभिन्न रुग्णालयों में सेवाएं दे रही 10 परिचारिकाओं का भावपूर्ण सत्कार किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एम हेल्थकेयर हॉस्पिटल में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रमुख अतिथि वाडी पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक राजेश तटकरे एवं विशेष अतिथि प्राचार्य सुभाष खाकसे का ग्राहक न्याय परिषद, नागपुर के जिलाध्यक्ष डॉ. बिप्लव मजुमदार द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। प्रस्तावना में डॉ. मजुमदार ने सामाजिक भावना से परिचारिकाओं के सम्मान आयोजन का उद्देश्य स्पष्ट किया।

इसके पश्चात आयुध निर्माणी अंबाझरी रुग्णालय में कार्यरत प्रज्ञा खाकसे सहित अन्य रुग्णालयों में कार्यरत परिचारिकाएं भाग्यश्री शेवाळे, काजल आसटकर, आकांक्षा रामटेके, वैशाली घुगल, कोमल चक्रे, रुतिका भांगे, आकांक्षा देशबतर, वैष्णवी चोपड़े एवं श्रद्धा मेश्राम को पुष्पगुच्छ व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों की सराहना की गई।

प्रमुख अतिथि पुलिस निरीक्षक राजेश तटकरे एवं प्राचार्य सुभाष खाकसे ने अपने संबोधन में कहा कि परिचारिकाओं की निष्काम एवं निरंतर सेवा समाज के लिए अत्यंत उपयोगी है। रुग्ण और डॉक्टर के बीच परिचारिकाएं एक महत्वपूर्ण कड़ी होती हैं। कोरोना काल में इनके कार्य का महत्व समाज को और अधिक समझ में आया। ग्राहक न्याय परिषद द्वारा परिचारिका दिवस पर किया गया यह सम्माननीय आयोजन प्रशंसनीय है।

कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री रीना राऊत ने किया तथा वाडी विभाग प्रमुख एडवोकेट अश्लेषा पांडे ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की सफलता हेतु कोषाध्यक्ष अभय राऊत, सदस्य अमित रॉय, नम्रता वैद्य एवं रूमा मजूमदार ने अथक प्रयास किए।

ग्राहक न्याय परिषद द्वारा आयोजित इस सत्कार समारोह पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सम्मानित परिचारिकाओं ने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के कार्य में और अधिक प्रेरणा प्रदान करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!