वाडी में क्रीड़ा मैदान व सुविधाये निर्माण की मांग
वाडी क्रिकेट असोसिएशन ने किया ध्यानाकर्शन

वाडी (सं) नगर परिषद की स्थापना होकर दस वर्ष के पश्चात भी युवा छात्र के लिए खेल की सुविधा व मैदान नही होने से काफी आक्रोश निर्माण हुआ है.
इसी जनहित विषय को लेकर वाडी क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को नगराध्यक्ष नरेश चरडे ,मुख्याधिकारी ऋचा धाबर्डे को वाडी परिसर में क्रीड़ा मैदान का निर्माण करने हेतु निवेदन दिया गया. चर्चा मे बताया की वाडी परिसर में क्रीड़ा मैदान न होने के कारण युवा वर्ग , बच्चों , को खेल कूद , क्रिकेट , व्यायाम, पुलिस भर्ती, आर्मी भर्ती फिजिकल ट्रेनिंग के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है , जिसको लेकर वाडी के युवा में काफी नाराजगी देखी गई । वाडी क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष नेमचंद्र राउत, धनंजय गोतमारे, नगर सेवक कैलास मनथापूरवार ,नगर सेवक कमल कनोजे, नगर सेवक सोनू चरडे, सामाजिक कार्यकर्ता,जितेंद्र रहांगडाले,गुरुदास बावने ,ईशांत राऊत ,बापू लिमकर ,हर्ष कापसे , राजेंद्र भोसले अन्ना, दुर्गेश शेखपेठ, रितेश बारस्कर, राकेश ठाकरे, रिंकू कुंभरे, सुयोग ठाकरे , दिलीप श्रीरामे, शीतल बोरकर, राहुल रामटेके, अनुज राय, अनीस ऊंचीबघेले, अजय बसानी, हनीफ शेख, सुयोग ठाकरे, सम्राट साल्वे , सोनू घुघरे , चिंतामन गौतम, सिद्धू सोमकूवर, नरेंद्र राउत, आशीष चरडे, राहुल राऊत, प्रकाश रहांगडाले, जावेद शेख, प्रिन्स सूर्यवंशी, नितीन बुराडे, रज्जी भैया, अमित धुमाल,विकास पांडेय,अमोल साखरकर ने तीव्र नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्या का समाधान करने की मांग की. जवाब में नगराध्यक्ष व मुख्याधिकारी ने जल्दी ही इस विषय पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया.




