
नागपुर/वाडी। वाडी पुलिस थाने की डी.बी. टीम ने मोक्का (MCOCA) प्रकरण में पिछले करीब एक महीने से फरार चल रहे तीन आरोपियों को वर्धा रेलवे स्टेशन से हिरासत में लेकर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोक्का प्रकरण में फरार आरोपी वर्धा रेलवे स्टेशन से बाहर भागने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर वाडी पुलिस की डी.बी. टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन परिसर में निगरानी रखी और तीनों आरोपियों को अपने कब्जे में ले लिया।
हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान 1) प्रदीप रंगारी, 2) रवी कटरे और 3) आकाश नारनवरे, निवासी आठवा माइल, राठी लेआउट, थाना वाडी के रूप में बताई गई है। तीनों आरोपी पिछले करीब एक महीने से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे।
यह कार्रवाई वाडी पुलिस थाना के पुलिस निरीक्षक नितीन मगर के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में API कुणाल धुरट, HC रोशन फुकट, HC राहुल बोटरे, HC सोमेश्वर वर्धे तथा PC विनोद कुंभलकर शामिल रहे।
वाडी पुलिस की डी.बी. टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से फरार आरोपी वर्धा रेलवे स्टेशन से निकल पाते, उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।