Welcome to Wadi News Bulletine   Click to listen highlighted text! Welcome to Wadi News Bulletine
टॉप न्यूज़
Trending

पोडार प्रेप फेटरी में बाल सुरक्षा एवं गुड टच–बैड टच पर प्रशिक्षण आयोजित

गुड टच–बैड टच पर प्रशिक्षण आयोजित

बच्चों की सुरक्षा एवं उनके समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए पोडार प्रेप फेटरी विद्यालय में विद्यालय के समस्त शिक्षकीय, अशिक्षकीय एवं बस स्टाफ के लिए “बाल सुरक्षा, बच्चों की देखभाल तथा गुड टच–बैड टच” विषय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह प्रशिक्षण विद्यालय की प्रधानाध्यापिका वर्षा कराले द्वारा डॉ. स्वाति पोपट वत्स के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में बच्चों की सुरक्षा, उनके मानसिक एवं शारीरिक कल्याण तथा सुरक्षित वातावरण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित स्टाफ को गुड टच एवं बैड टच की पहचान, बच्चों को इसके प्रति जागरूक करने के उपाय तथा किसी भी संवेदनशील परिस्थिति में उचित मार्गदर्शन प्रदान करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों के प्रति संवेदनशील, स्नेहपूर्ण एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाने की आवश्यकता पर भी विशेष जोर दिया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि प्रत्येक बच्चे के लिए सुरक्षित, संरक्षित एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना संस्था की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह प्रशिक्षण बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा विद्यालय में एक सुरक्षित एवं विश्वासपूर्ण वातावरण के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!