आरंभ बिल्डकॉन के स्थापना दिवस पर ग्राहकों एवं समाजसेवियों का हुआ सम्मान
आरंभ बिल्डकॉन स्थापना दिवस

वाड़ी (प्र.) – वाड़ी क्षेत्र में निर्माण एवं रियल एस्टेट क्षेत्र में अग्रणी संस्था आरंभ बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अपने स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राहकों तथा विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था ने अपने ग्राहकों को स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में आरंभ बिल्डकॉन के प्रमुख संचालक जितेंद्र रहांगडाले एवं सह-संचालिका जया निलेश खोबरकर के हस्ते कंपनी के पदाधिकारियों एवं ग्राहकों का सत्कार किया गया। सम्मानित होने वालों में सीईओ सतीश चालखोर, सीओओ मोनीश मेश्राम, सेल्स डायरेक्टर सतीश रॉय, टीम लीडर चंदन शुक्ला, लेडी टीम लीडर अर्चना दुबे, ग्राहक निलेश खोबरकर, विजय रहांगडाले, निलेश सहकार एवं संजय ढवळे शामिल रहे।

इसके साथ ही वाड़ी क्षेत्र में शिक्षा, सामाजिक एवं जनहित के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रियदर्शिनी शिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य सुभाष खाकसे, पदवीधर शिक्षण संघटना के अध्यक्ष प्रमोद लोणारे, बैद्यनाथ शिक्षण संस्था सहकारी पतसंस्था की संचालिका स्वाती लोणारे, शिक्षक संघटना के पदाधिकारी अरुण कराले तथा ग्राहक न्याय परिषद के नागपुर जिला अध्यक्ष डॉ. बिप्लव मजूमदार का भी विशेष सम्मान किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख संचालक जितेंद्र रहांगडाले ने नागपुर शहर के बढ़ते महत्व, विकास एवं भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में राजू मिश्रा, प्रखर श्रीवास्तव, हर्ष दुबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन जितेंद्र रहांगडाले ने किया। अंत में आरंभ बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड की संपूर्ण टीम एवं कार्यालयीन कर्मचारियों ने कंपनी के प्रति आभार व्यक्त किया।




