देश
Trending

पोदार प्रेप फेटरी में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस

नागपुर। पोदार प्रेप फेटरी में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस वर्ष समारोह की थीम “स्वतंत्रता हमारे भविष्य को आकार देती है, ज्ञान हमें सही दिशा दिखाता है” रही।

समारोह में बच्चों के साथ उनके माता-पिता एवं दादा-दादी ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर फ्रीडम वैल्यू रिले रेस, जनरेशन रैम्प वॉक, पैट्रियोटिक म्यूजिकल फ्रीज़, फैमिली चैलेंज, स्टोरी शेयरिंग तथा राष्ट्रीय प्रतिज्ञा जैसी विभिन्न मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

बच्चों ने देशभक्ति से प्रेरित परिधानों में हिस्सा लेकर स्वतंत्रता, एकता, जिम्मेदारी और बड़ों के सम्मान जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों का संदेश दिया। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझने का अवसर मिला।

कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रधानाध्यापिका वर्षा करोल एवं शिक्षकों की टीम ने डायरेक्टर डॉ. स्वाति पोपट वात्स तथा मेंटर्स टीम के मार्गदर्शन में किया। समारोह में बच्चों और अभिभावकों का उत्साह देखते ही बना। स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन सभी के लिए आनंददायक, प्रेरणादायक और यादगार अनुभव रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!